ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

शराब तस्करी पर मंत्री की सख्ती, चेकपोस्ट पर लापरवाही मिली तो हटेंगे अधिकारी

गोपालगंज में शराब तस्करी रोकने को लेकर मंत्री मदन सहनी ने सख्ती के संकेत दिए हैं। चेकपोस्ट पर लापरवाही मिलने पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई होगी। आधुनिक तकनीक से वाहनों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार न्यूज
सख्ती से लागू होगा शराबबंदी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी रविवार को गोपालगंज पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने शराबबंदी की समीक्षा की और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे जिले में शराब तस्करी रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। मंत्री मदन सहनी ने मद्य निषेध विभाग की उपलब्धियों में कमी पर चिंता जताते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए।


मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण गोपालगंज में शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में मद्य निषेध विभाग से जिस स्तर की उपलब्धि की उम्मीद है, उसमें कुछ कमी नजर आ रही है।


मंत्री ने बताया कि करीब एक महीने से रिक्त मद्य निषेध आयुक्त के पद पर अब नियुक्ति हो गई है। नवनियुक्त आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि चेकपोस्ट पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों और पदाधिकारियों को चिन्हित किया जाए। शराब तस्करी रोकने में लापरवाही मिलने पर ऐसे अधिकारियों को चेकपोस्ट से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि सभी चेकपोस्ट पर ट्रक, पिकअप और अन्य वाहनों की जांच के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों के आंकड़ों में पहले की तुलना में अधिक मात्रा में शराब पकड़ी गई है।


मदन सहनी ने लोगों, खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब हो या किसी भी प्रकार का सूखा नशा, सभी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। युवाओं को नशे से बचकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।


REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/GOPALGANJ