ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहींबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

मणिपुर से घर लौट रहे मजदूर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में मणिपुर से घर लौट रहे मजदूर प्रेमसागर राजभर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में जहां मणिपुर से कमाकर घर लौट रहे मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास का है। यहां सड़क और रेलवे लाइन के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी प्रेमसागर राजभर के रूप में हुई है।


परिजनों के मुताबिक, प्रेमसागर राजभर मणिपुर में रहकर मछली बेचने का काम करता था और कमाई कर घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह शाम के समय जिगना इलाके में बस से उतरा था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


अगली सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि प्रेमसागर की मौत सामान्य नहीं लग रही और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है।


हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के नरेनिया बाईपास के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान कर ली गई है, उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. 


मृतक मणिपुर से घर लौट रहा था, उसके पर्स से कागजात व नगदी बरामद किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर काम हो रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया के साथजाएगा। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।