ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज में कृष्णा सिंह हत्या केस में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें 20 करोड़ रुपये की सुपारी शामिल थी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की साजिश ने सभी को हैरान कर दिया है। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ- कुसौधी मुख्य मार्ग पर बीते 23 मार्च को हुई कृष्णा सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। 


इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम, यानी SIT का गठन किया गया था। SIT टीम ने इस मामले की गहन जांच करते हुए CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय स्रोतों का सहारा लिया। लगातार जांच और विश्लेषण के बाद जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि कृष्णा सिंह की हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी।


 इस साजिश के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की सुपारी तय की गई थी। साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की और घटना से पहले इलाके की रेकी भी की गई थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशाद अली, सुनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा जो कि इस वारदात का मुख्य शूटर बताया जा रहा है, जयप्रकाश राम और अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं।


 पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की भी पहचान की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। 


फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पूरे आपराधिक गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा। तो गोपालगंज हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी सामने आई है, लेकिन अभी भी कई अहम कड़ियां जुड़नी बाकी हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।