ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम, सनकी पिता ने 16 दिन के बेटे की गला दबाकर की हत्या, शव को मिट्टी में दफनाया

Bihar Crime News: गोपालगंज में प्रेम विवाह के बाद एक पिता ने अपने ही 16 दिन के नवजात बेटे की हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दफना दिया। आरोपी पिता फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक प्रेम प्रसंग से शुरू हुई शादी का अंत इतनी दर्दनाक घटना में हुआ, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। पिता ने ही अपने 16 दिन के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दफना दिया।


घटना की मुख्य पीड़िता 25 वर्षीय प्रीति कुमारी ने बताया कि उसका पिछले 5 साल से पड़ोसी दाऊद अंसारी से प्रेम संबंध था। परिजनों के दबाव और पुलिस की मौजूदगी में 3 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के ढाई महीने बाद प्रीति ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चा होने के कुछ ही दिनों बाद, दाऊद ने मासूम की हत्या कर दी। 


प्रीति का आरोप है कि उसके पति तलाक देना चाहते थे, लेकिन बच्चा आ गया तो वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने मेरे 16 दिन के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दफना दिया। प्रीति की शिकायत पर मोहम्मदपुर पुलिस ने कार्रवाई की और मिट्टी से नवजात का शव बरामद किया। वहीं, आरोपी पति दाऊद अंसारी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज


Bihar Crime News: प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम, सनकी पिता ने 16 दिन के बेटे की गला दबाकर की हत्या, शव को मिट्टी में दफनाया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता