ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, गोपालगंज के भोजली खुर्द गांव में सनसनी, आरोपी पति गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के भोजली खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में मातम और नाराज़गी का माहौल।

BIHAR
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात विजयीपुर थाना क्षेत्र के भोजली खुर्द गांव की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने आपा खोते हुए धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


 घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से छानबीन की जा रही है। 


गांव के लोगों ने बताया कि मृतका और उसका पति कई दिनों से मानसिक तनाव में थे और अक्सर उनके बीच झगड़े होते रहते थे। लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह विवाद इतना गंभीर रूप ले लेगा कि हत्या तक की नौबत आ जाएगी। घटना के बाद भोजली खुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है।S परिजन गहरे सदमे में हैं और मृतका के बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख और नाराज़गी जताई है और मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट