ब्रेकिंग
कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

Bihar Police Encounter: बिहार में बदमाशों पर काल बनकर टूट रही गोपालगंज पुलिस, एनकाउंटर में गैंगरेप के 3 आरोपियों को लगी गोली; पुलिसिया एक्शन से हड़कंप

Bihar Police Encounter: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपराधियों के ऊपर काल बनकर टूट रही है. पुलिस एनकाउंटर में तीन अपराधियों को गोली लगी है. तीनों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था.

Bihar Police Encounter
गोपालगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Encounter: अपराध और अपराधियों के खिलाफ गोपालगंज पुलिस काल बनकर टूट रही है। सोमवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूलने गए बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सासामुसा पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें धर दबोचा है। गोपालगंज पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, गोपालगंज में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए अपरधियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अलग अलग जगहों पर छापेमारी करने गयी पुलिस ने भाग रहे अपराधियों के पैर में गोली मारी है। 


कुचायकोट थाना के सासामुसा स्टेशन पर एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने तबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान सासामुसा के बिन टोला निवासी अभिषेक, करीमन और सोनू कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि   कल सोमवार को अपने बीमार पिता का इलाज कराने आयी यूपी के एक युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।


इस घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर कुचायकोट पुलिस ने एक आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर कुचायकोट थाना के जलालपुर गांव चवर में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी। इस दौरान पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस के जबाबी कारवाई में भाग रहे तीनों अपरधियों के पैर में गोली लगी है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


वहीं दूसरी तरफ मीरगंज थाना के सवरेजी में सवर्ण व्यवसायी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में छापेमारी करने गयी पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारी है जबकि तीन अपराधी भागने में सफल हो गए है। शेष अपरधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें