ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: भाभी की बहन के प्यार में पागल था युवक, लड़की से शादी के लिए कर दिया ऐसा कांड; पुलिस उठाकर ले गई थाने

Bihar Crime News: गोपालगंज में भाभी की बहन के प्यार में पागल एक युवक ने भाई के ससुर की जान ले ली। युवक भाभी की बहन से शादी करना चाहता था लेकिन यह रिश्ता लड़की के पिता को मंजूर नहीं

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में भाभी की बहन के प्यार में पागल एक युवक ने भाई के ससुर की जान ले ली। युवक भाभी की बहन से शादी करना चाहता था लेकिन यह रिश्ता लड़की के पिता को मंजूर नहीं था। जिसके बाद आरोपी ने गला रेतकर भाभी के पिता की हत्या कर दी। वारदात के दो सप्ताह बाद पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।


दरअसल, श्रीपुर थाना क्षेत्र के मगहां गांव निवासी लक्ष्मी निवास सिंह की दो सप्ताह पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया और दो हफ्ते के भीतर ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 


पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद कुमार ने बताया कि लक्ष्मी निवास सिंह की हत्या उनकी बड़ी बेटी के देवर ने की थी। आरोपी रूपेश अपनी भाभी की बहन से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन भाभी के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुए था। इसी दौरान रुपेश ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से लक्ष्मी निवास सिंह की गला रेत दी। वारदात में रूपेश के दोस्त ने उसका साथ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।