ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बारात देखने गई युवती के साथ रातभर हैवानियत, रेप के बाद बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बारात देखने गई युवती को बदमाशों ने बीत रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंक दिया.

Bihar Crime News
युवती की रेप के बाद हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बारात देखने गई युवती को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पहचान को मिटाने के लिए दरिंदो ने युवती के शव को तेजाब से जलाया है। घटना भोरे थाना इलाके के लखरावबाग की है। 


बताया जाता है कि बीते 23 मई की रात भोरे थाना इलाके के जानकी नगर गांव में बारात आई थी। जिस बारात में शामिल होने के लिए सुनील यादव की बेटी शिल्पी यादव अपने घर से गई थी। घर के पड़ोस में शादी समारोह होने के कारण परिजन भी शादी में शरिक थे। इसी बीच देर रात 11:00 बजे के आसपास दो बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवती को अगवा कर लिया। 


उधर, परिजन इस घटना से अनजान रहे। सुबह हुई तो परिजनों ने लड़की का खोजबीन शुरू की। पूरे दिन खोजबीन करने के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने भोरे थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस युवती को बरामद करती, तब तक बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को लखराव बाग स्थित शिव मंदिर के पोखर में फेंक दिया था।


इस पूरे मामले में भोरे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। शव मिलने के बाद परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भोरे-मीरगंज पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता