ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बारात में नाचने आए लौंडा डांसर्स ने शादी के मंडप से दूल्हे को किया अगवा, हैरान कर देगी बिहार की यह घटना

Bihar Crime News: बिहार के एक बारात में नाचने आए लौंडा डांसर ने शादी के मंडप से दूल्हे को अगवा कर लिया. इस घटना के बाद इतना बवाल हुआ कि पुलिस को बुलाना पड़ गया.

Bihar Crime News
बारात से दूल्हे का अपहरण
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां एक बारात में साटा के पैसों को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि शादी समारोह जमकर मारपीट हुई और दूल्हे को मंडप से अगवा कर लिया गया। घटना शनिवार को देर रात नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक की है। 


बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से बारात नगर थाना के साधु चौक निवासी सुरेंद्र शर्मा की बेटी के लिए बारात आयी थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए दूल्हे पक्ष ने लौंडा नाच का आयोजन किया गया था। नाच के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। 


इस दौरान लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां मारपीट करने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गए। लौंडा पार्टी के सदस्यों जबरन दूल्हे को गाड़ी में बैठकर अपने साथ लेकर चले गए। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लौंडा पार्टी के सदस्यों ने उसके घर से आभूषण और कीमती सामान लूट कर अपने साथ ले गए है। इस घटना के बाद शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया। 


घटना की सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दीक्षित ने निर्देश पर नगर थाना पुलिस सहित कई थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अगवा दूल्हे का बरामद सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शादी के मंडप से एक व्यक्ति को उठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए सीवान के जामो थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस न्याय संगत कारवाही में जुट गई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता