ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: हैवानियत ऐसी की रूह कांप जाए, सनकी बाप ने मासूम बेटे की उतार दी गर्दन; दरवाजे पर बैठकर पुलिस का करता रहा इंतजार

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। आरोपी पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

crime news
सनकी पिता की करतूत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक सनकी पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना शुक्रवार की दोपहर भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर की है।


मृतक बच्चे की पहचान भोरे थाना के कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव निवासी अरविंद सिंह के 6 साल के बेटे हिमांशु कुमार के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि आरोपी अरविंद कुमार सिंह तीन माह पूर्व ही विदेश से अपने घर आया था। अरविंद सिंह की दो बेटी अंजली और प्रीति तथा एक 6 वर्षीय बेटा था हिमांशु था। आरोपी की पत्नी प्राइवेट स्कूल में शिक्षका है।


आरोपी को पत्नी से किसी बात को लेकर नाराजगी थी। घटना के दिन बेटा हिमांशु सुबह अपनी मां के साथ स्कूल गया था। दोपहर में आरोपी पिता स्कूल पहुंचा और बेटी प्रीति तथा बेटा हिमांशु को बुलाकर घर लाया। इसके बाद बेटी को पैसा देकर कुछ लाने के बहाने बाहर भेज दिया और अपने 6 वर्षीय मासूम बेटे के गर्दन को चाकू से रेतकर सिर को धड़ से अलग कर दिया।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दिया है। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रहा है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज