ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: पूर्व मुखिया के भाई की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने एक अन्य शख्स को भी मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने सुबह-सुबह भारी उत्पात मचाया है। बेखौफ बदमाशों ने पूर्व मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है।

crime news
गोपालगंज में बदमाशों का तांडव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर गोपालगंज से निकलकर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। बाइक सवार बदमाशों पूर्व मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि एक अन्य युवक को भी गोली मारी गई है। घटना मीरगंज शहर के पावर हाउस के पास की है।


मृतक की पहचान वृन्दावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येन्द्र सिंह किसी काम से मीरगंज आए थे, तभी पावर हाउस के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मुखिया के भाई और एक अन्य शख्स को गोली लग गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हथुआ पीएचसी में भर्ती कराया, जहां पूर्व मुखिया के भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे शख्स को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता