ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार के इस जिलों में चोरों का उत्पात, पलक झपकते ही उड़ा लेते हैं बाइक; CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बाइक चोरी की घटाओं ने लोगों को सकते में डाल दिया है। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

crime news
बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे में बाइक चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस उनके आगे बौनी दिख रही है। पहले शादी विवाह से बाइकों की चोरी हो रही थी, लेकिन अब दिनदहाड़े दुकान के आगे से बाइक चोरी की घटना सामने आने लगी है। हैरत की बात यह है कि पुलिस केस दर्ज कर अपने कार्य का इतिश्री मान लेती है। किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाता है। 


ताजा मामला भोरे के खजुरहां का है, जहां कंप्यूटर प्वाइंट के आगे से एक बाइक की चोरी दिनदहाड़े कर ली गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बंधु छापर गांव निवासी पप्पू यादव कंप्यूटर प्वाइंट में किसी काम से गए थे। जहां उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और आपस में बात करते हुए बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर चले गए। यह पूरी घटना कंप्यूटर प्वाइंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।


सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि नवंबर माह से लेकर अब तक दो दर्जन से अधिक बाइकों की चोरी हो चुकी है लेकिन किसी भी चोर की गिरफ्तारी और बाइक की बरामद की पुलिस नहीं कर सकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज