ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने की हैवानियत, मासूम के ऊपर फेंका जलता हुआ कोयला

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बच्चे के ऊपर जलता हुआ कोयला फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है।

crime news
बच्चे पर फेंका जलता हुआ कोयला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर एक बच्चे के ऊपर गर्म कोयला फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बच्चें की एक ऑंख में गंभीर चोट आयी है। परिजनों के द्वारा बच्चें को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जख्मी बच्चा संजय यादव का पुत्र मुन्ना कुमार बताया गया है। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के संजय यादव का पड़ोस के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में एक पक्ष के द्वारा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। रविवार को मुन्ना कुमार अपने घर के पास अलाव ताप रहा था, इसी दौरान पड़ोसियों ने अलाव उठाकर उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे मुन्ना के एक आंख में गंभीर चोटें आयी है। 


परिजनों के द्वारा पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि धर्मपरसा गांव की घटना है। जिसमें दो तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक पक्ष के द्वारा बच्चे पर गर्म कोयला फेंके जाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष के द्वारा बताया गया है कि पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज