ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime: फर्जी DTO बनकर वसूली करते 2 गिरफ्तार, दो मोबाइल और कैश भी बरामद

खुद को DTO बता 3 लोग वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ा जबकि तीसरा भागने में सफल हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही दोनों भर्जी परिवहन अधिकारी को जेल भेज दिया गया है।

BIHAR POLICE
फर्जी डीटीओ अरेस्ट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां खुद को जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बता वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से वसूले के पैसे और दो मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों फर्जी डीटीओ को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


गोपालगंज में फर्जी डीटीओ बनकर वसूली करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो मोबाइल और पैसा बरामद किया गया है। बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच-27 पर चार लोग जिला परिवहन पदाधिकारी बनकर गाड़ियों से वसूली कर रहे थे। 


इसी दौरान कुचायकोट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी चेकिंग कर वसूली की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू यादव सिधवलिया और निखिल मिश्रा कुशीनगर का रहने वाला है। 


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के आगे 3 व्यक्तियों के द्वारा एक गाड़ी को रोककर डीटीओ चेकिंग के नाम पर 11 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वही दो  गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


नमो नारायण मिश्र/गोपालगंज