ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

गोपाल खेमका हत्याकांड: श्राद्ध के दिन कोर्ट में बेटे गुंजन की हत्या मामले की सुनवाई

बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद चौंकाने वाला संयोग सामने आया है। 15 जुलाई को उनके श्राद्ध के दिन ही बेटे गुंजन खेमका की हत्या मामले की सुनवाई वैशाली कोर्ट में होगी। तीन साल बाद इस केस की सुनवाई फिर शुरू हो रही है

Bihar
फिर सुर्खियों में गुंजन खेमका हत्याकांड
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ा एक चौंकाने वाला संयोग सामने आया है। जिस दिन गोपाल खेमका का श्राद्धकर्म है, ठीक उसी दिन 15 जुलाई को उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका की हत्या मामले में सुनवाई होगी। वैशाली की अदालत में इस मामले की सुनवाई होनी है। चार्जशीट दाखिल होने के 3 साल बाद इस मामले पर सुनवाई हो रही है, जो 2022 में पहली बार सुनवाई के बाद अब तक स्थगित थी। 


बता दें कि गुंजन खेमका हत्याकांड में 4 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिनमें से एक आरोपी मस्तु सिंह की जेल से रिहाई के बाद हत्या कर दी गई थी। अब बचे तीन आरोपियों के खिलाफ केस चलेगा। यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि गोपाल खेमका ने ही अपने बेटे की हत्या के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


बिहार के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या 4 जुलाई 2025 की रात 11:30 बजे की गयी थी। वारदात को अंजाम गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर दी गयी थी। कार में बैठे खेमका की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी को खंगाला तब कपड़े और बाइक की पहचान के बाद शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर साजिशकर्ता अशोक साव को अरेस्ट किया गया। 


बताया जाता है कि अशोक साव ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा को गोपाल खेमका के मर्डर के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। अजय वर्मा ने यह काम अपने गुर्गों को सौंप दिया। पटना सिटी के रहने वाले शूटर उमेश यादव को 3.5 लाख रुपये देकर गोपाल खेमका की हत्या करवाई गयी। जब पुलिस ने उमेश यादव को दबोचा तब उसने पुलिस को बताया कि सिटी का ही हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा है जिससे उसने हथियार खरीदा था। राजा खुद हथियार बनाता और उसे बेचा करता था। उसने यह भी बताया कि 24 जून को दिल्ली से लौटने के बाद वह बेऊर जेल जाकर अजय वर्मा से मिला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव को धर दबोचा। उसके बाद शूटर उमेश यादव को हथियार उपलब्ध कराने वाला 29 वर्षीय विकास उर्फ राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।