ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार!

Gold theft jewellery shop: मुजफ्फरपुर में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां एक शातिर बदमाश थानेदार बनकर एक आभूषण दुकान में पहुंचा और लाखों रुपये के गहने चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई|

थानेदार, फर्जी, आभूषण दुकान, ज्वेलरी शॉप, चोरी, CCTV, मुजफ्फरपुर, सोने के गहने, दुकान में चोरी, फर्जी पुलिस, jewel theft, fake police, Muzaffarpur crime, gold theft, jewellery shop fraud, Bihar news,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Ai
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Gold theft jewellery shop: बिहार के मुजफ्फरपुर में जेवर की दुकान में चोरी की एक हैरत अंगेज वारदात सामने आई है। एक शातिर चोर थानेदार बनकर ज्वेलरी दुकान पर आया और दो लाख के जेवर चुराकर फरार हो गया। 


उसकी पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। दुकानदार की शिकायत पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस कांड की छानबीन कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। काजी मोहम्मदपुर थाना के लेनिन चौक के समीप आभूषण व्यवसायी चंदन कुमार की गहने की दुकान है। गुरुवार की दोपहर एक बॉडीगार्ड के साथ पहुंचे व्यक्ति ने खुद को नगर थाने का थानेदार बताया। आभूषण व्यवसायी की नजर बचाकर उसने दो लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। गहने लेकर बदमाशों के जाने के बाद जब दो लाख का गहना गायब देखा तो उसने सीसीटीवी खंगाली। इसमें खुद को थानेदार बताने वाला व्यक्ति गहना उड़ाते दिखा।


चंदन ने जब नगर थानेदार के नंबर पर कॉल लगाई। थानेदार जब खुद को काफी देर से थाने पर होने की बात बताई और कहा कि वह तो यहां से उसकी दुकान पर गए भी नहीं तो किसने गहने ले लिया। इसके बाद चंदन कुमार ने काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचकर फर्जी थानेदार बताने वाले अज्ञात बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया है कि दो व्यक्ति आए थे। जिसमें एक सादे लिबास में था और एक आर्मी वाला चितकबरा वर्दी पहने हुए था। सादे लिबास वाले ने पायल और बिछिया आदि गहने खरीदने की बात की। उसे गहने दिखाए, इसी दौरान उसने करीब दो लाख के सोने के गहने उड़ा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।


शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज भी सुरक्षित कराया है। आभूषण व्यवसायी की शिकायत पर काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों के पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। हैरत की बात ये है कि दुकानदार ने बताया बदमाशों ने पहले उससे चांदी का एक बाला खरीदा और पेमेंट भी कर दिया। उसके बाद मैडम के लिए पायल और अन्य जेवर दिखाने को कहा। दुकानदार गहने दिखाने में मशगूल हो गया। 


दुकानदार  नए नए जेवर उसे दिखाता रहा। इसी बीच उसने दराज में रखा एक पैकट गायब कर दिया जिसमें सोने के जेवर रखे गए थे। मैडम के आने की बात कहकर जब दोनों चले गए तो दुकानदार को दराज में रखा पैकेट गायब होने का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में खुद को थानेदार बताने वाला व्यक्ति पैकेट चुराते दिखा तो दुकानदार के होश उड़ गए। वह भागता हुआ थाने पर पहुंचा।