ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार: पिस्टल लेकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, गलत काम करता देख लोगों ने कर दिया बुरा हाल

BEGUSARAI: बेगूसराय में रात के अंधेरे में पिस्टल लेकर प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक का भारी पड़ गया। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दि

बिहार: पिस्टल लेकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, गलत काम करता देख लोगों ने कर दिया बुरा हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रात के अंधेरे में पिस्टल लेकर प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक का भारी पड़ गया। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से बचाकर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज जारी है। घटना घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव की है। 


आरोपी युवक जिंदपुर गांव निवासी खलठू सहनी का 18 साल का बेटा धर्मवीर कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर का गांव की ही एक लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की देर रात गर्लफ्रेंड के बुलाने पर वह पिस्टल से लैस होकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। जब इस बात की भनक लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और धर्मवीर की जमकर पिटाई कर दी।


गांव के चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी युवक को मुक्त कराया और उसे साथ लेकर चली गई।  पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद होने की बात कही है।