ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद आशिक ने लगाई फांसी, मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका ने भी जहर खाकर दे दी जान

DESK : प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब उसकी प्रेमिका को मौत की खबर मिली तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर

गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद आशिक ने लगाई फांसी, मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका ने भी जहर खाकर दे दी जान
First Bihar
3 मिनट

DESK : प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद प्रेमी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब उसकी प्रेमिका को मौत की खबर मिली तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस की छानबीन में इस बात का पता चला है कि दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी उनके परिवार वालों को थी और वे इन दोनों की शादी के लिए भी तैयार थे. 


मामला उत्तर प्रदेश के कानपूर का है. मृतक प्रेमी का नाम संजीव कुमार था और वह बर्रा पांच का रहने वाला था. आसपास के लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही उसके पिता सुरेंद्र निषाद की मौत कोविड से हुई थी. तीन साल पहले संजीव सबमर्सिबल पंप की बोरिंग करने बिल्हौर के एक परिवार में गया था. जहां उसके प्रेम संबंध परिवार की युवती से हो गए थे. समय बढ़ने के साथ साथ दोनों का रिश्ता और गंभीर हो गया. पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संजीव पर आ गई जिस वजह से वह प्रेमिका से मिलने न जा सका. घरेलू काम ज्यादा होने की वजह से वह फोन पर बात भी कम कर पाता था.


कुछ दिनों से कम बात करने की वजह से प्रेमिका को शक था कि उसका किसी और संबंध हो गया है. घटना के दिन संजीव घर में ही फोन से प्रेमिका से बात कर रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद संजीव अपने कमरे में चला गया. परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो संजीव का शव पंखे के कुंडे से लटका था. इधर संजीव से झगड़ने के बाद प्रेमिका उसके दोस्तों से संपर्क कर रही थी. इसी दौरान उसे संजीव की मौत की जानकारी मिल गई. उसने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया. परिवार वाले उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे जहां युवती ने दम तोड़ दिया. बर्रा पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लिया और बिल्हौर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.


बताया जा रहा है कि दोनों के घर वालों को उनके रिलेशनशिप की जानकारी थी और उन्हें इस रिश्ते से कोई ऐतराज भी नहीं था. दोनों परिवार शादी के लिए भी तैयार थे. लॉकडाउन खुलने पर दोनों की शादी होनी थी. लेकिन अब दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स