ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

घूसखोर पुलिस ने न्याय दिलाने के बदले मांगे 12 लाख रुपए, जनता दरबार में पीड़िता की शिकायत सुन सीएम ने डीजीपी को लगाया फ़ोन

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक महिला फरियादी पहुंची, जिसकी शिकायत सुनकर सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। दरअसल कई फरियादी दरबार पहुंचकर सीएम नीतीश के सामने अ

घूसखोर पुलिस ने न्याय दिलाने के बदले मांगे 12 लाख रुपए, जनता दरबार में पीड़िता की शिकायत सुन सीएम ने डीजीपी को लगाया फ़ोन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक महिला फरियादी पहुंची, जिसकी शिकायत सुनकर सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। दरअसल कई फरियादी दरबार पहुंचकर सीएम नीतीश के सामने अपनी शिकायत रख रहे हैं। इसी बीच एक महिला रोते-बिलखते आई और उसने कहा अपनी फ़रियाद मुख्यमंत्री को सुनाई। 


महिला ने कहा कि 30 अप्रैल 2021 को उसकी बेटी की शादी हुई थी। लेकिन शादी के 26 दिन बाद ही उसके ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। पूरा मामला दहेज़ से जुड़ा हुआ है। महिला के मुताबिक़ दहेजलोभी ससुरालवालों ने उसकी बेटी को 26 मई 2021 को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला फरियादी ने जो बताया वो सीएम नीतीश को भी चौंकाने वाली बात थी। सुनते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत डीजीपी को फ़ोन घुमा दिया। 


दरअसल महिला ने बताया कि वह बेटी के न्याय के लिए थानों के चक्कर काट रही थी। इसी दौरान न्याय दिलाने के नाम पर पुलिसवालों ने उससे 12 लाख रूपये की मांग की। महिला ने पैसे भी दे दिए, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। यह सुनते ही सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को फ़ोन किया और कहा कि एक महिला फरियादी आई है, जिसकी बेटी को शादी के 26 दिन बाद ज़हर देकर मार दिया गया। इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। 


हालांकि इस मामले में बेतिया एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया है कि 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें 4 लोग दोषी पाए गये। इसमें एक को गिरफ्तार किया गया, एक ने सर्रेंडर कर दिया ओर बाकी दो लोगों को बेल मिल गई है। महिला ने जो भी आरोप लगाये हैं वे सब झूठे हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें