ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

घूसखोर कर्मलाल ने यूपी में बनाई बड़ी संपत्ति, विजिलेंस खंगाल रहा निवेश के तार

PATNA: विजिलेंस को पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक सचिव कर्मलाल की यूपी में भी संपत्ति की जानकारी मिली है। निगरानी की टीम यूपी और बिहार में कर्मलाल की इन संपत्तियों की टोह ले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: विजिलेंस को पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक सचिव कर्मलाल की यूपी में भी संपत्ति की जानकारी मिली है। निगरानी की टीम यूपी और बिहार में कर्मलाल की इन संपत्तियों की टोह ले रही है।


कर्मलाल मूलत: यूपी के रहने वाले हैं। विजिलेंस को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस में तैनाती के दौरान कर्मलाल ने करोड़ों की अवैध संपत्ति जमा की है। विजिलेंस की टीम जल्द ही यूपी जाकर कर्मलाल की काली संपत्तियों का ब्योरा इकठ्ठा करेगी। घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी कर्मलाल सीने में दर्द की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में भर्ती हैं। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक आईजीआईसी में कर्मलाल से मिलने वालों का तांता लगा रहता है। इससे जांच भी प्रभावित हो रही है।


बता दें कि कर्मलाल को पिछले 24 जनवरी को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये घूस लेते हुए उन्हें धर दबोचा था। कर्मलाल पर आरोप है कि राजकीय पॉलिटेक्निक छपरा और राजकीय पॉलिटेक्निक गया के पोर्टेबल केबिन के निर्माण के लिए जारी टेंडर में तीन फीसदी कमीशन की मांग की थी। दोनों ही संस्थानों में कुल 3 करोड़ 77 लाख,66 हजार का टेंडर निकला था।


गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने कर्मलाल के कंकड़बाग स्थित आवास की जांच की थी। जांच में 30 लाख निवेश, 12 लाख का जेवर और 3 लाख 20 हजार कैश मिले थे जिसकी जांच जारी है। जांच के दौरान निगरानी टीम को कर्मलाल के कंकड़बाग आवास से ही कागजात मिले थे लेकिन बाद में कई अन्य जगहों पर संपत्ति की जानकारी मिली थी। 


टैग्स