ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

घटना के 6 घंटे के भीतर डबल मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने की थी प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने सदर थाना अंतर्गत नरियार में हुई दोहरे हत्याकांड मामले में महज छह घंटो के अंदर सफल उद्भेदन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम-प्रसंग में प्रे

घटना के 6 घंटे के भीतर डबल मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने की थी प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने सदर थाना अंतर्गत नरियार में हुई दोहरे हत्याकांड मामले में महज छह घंटो के अंदर सफल उद्भेदन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम-प्रसंग में प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या की थी। एसपी हिमांशु ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नरियार रामजानकी चौक वार्ड - 12/08 के उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय में एक महिला एवं एक बच्ची की धारदार हथियार हथियार से हमला कर और गला दबाकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या की थी। 


साक्ष्य संकलन के क्रम में घटनास्थल से प्रयुक्त खुन लगा लोहे का चाकू एवं कमरे के बाहर स्कूल के चारदिवारी के पास से खुन लगा हुआ एक गमछा बरामद किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठीत एसआईटी टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी आधार पर जांच प्रारंभ करते हुए मृतिका के मोबाईल से कुछ अहम तकनिकी साक्ष्य प्राप्त किया गया। जिसमें उसके मोबाईल पर रात्री करीब 12:45 बजे एक अज्ञात नंबर पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से करीब 7 मिनट तक वीडीयो कॉलिंग की गयी थी। इसके अतिरिक्त सुबह करीब तीन बजे के आसपस भी उसी नंबर पर व्हाट्सएप कॉल किया गया था। 


मृतका द्वारा बात किये गये उक्त अज्ञात नंबर का पता लगाने पर वह नंबर कृष्णा कुमार, पिता- पिंटू पोद्दार, घर-नरियार का निकला। जांच के क्रम में स्थानीय गुप्तचर द्वारा भी मृतिका का उक्त यूवक से पूर्व से कुछ संबंध होने का शक जाहिर किया गया था। तकनिकी आधार पर उक्त यूवक को संदिग्ध मानते हुए उसके घर से पकड़ा गया एवं उससे पुछताछ किया गया तो उसने प्रारंभ में बहाना बनाया परंतु गहराई से पुछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथ इस घटना में शामिल एक अन्य यूवक राहूल कुमार, पिता-सिंटू पोद्दार, घर-नरियार जो इसका चचेरा भाई है के भी शामिल होने की बात बतायी। 


तत्पश्चात इस घटना के दुसरे संदिग्ध युवक को भी उसके घर से पकड़ा गया। जिसने इस घटना के बाद कृष्णा कुमार का मोबाईल से सीम निकालकर उसका कॉल डिटेल मिटाने का प्रयास किया गया था। घटना के कारण के संबंध में कृष्णा कुमार ने बताया कि मृतका रिंकु देवी से उसका पूर्व से प्रेम प्रसंग था। परंतु इधर कुछ दिन से उक्त महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था शायद उसका किसी और से अफेयर हो गया था। इसलिए प्रेम में धोखा मिलने के कारण कृष्णा ने अपने चचेरे भाई राहूल के साथ मिलकर पिछले कुछ दिन से मृतका को सबक सिखाने का योजना बना रहा था। 


कृष्णा ने बीती रात्री में बात होने पर मृतिका को बहला फुसला कर मिलने के लिए तैयार किया। सूबह तीन बजे के करीब मिस्ड कॉल के माध्यम से दोनों मिलने के लिए अपने-अपने घर से निकले एवं स्कूल पर पहुचे। जहां मृतिका अपनी बेटी नैना कुमारी को साथ लेकर आयी जबकि कृष्णा योजना मुताबिक चाकू लेकर राहूल को साथ लेकर आया था। मृतिका एवं कृष्णा स्कूल के एक कमरे मे मिल रहे थे। जबकि उसकी बेटी स्कुल के बाहर खड़ी थी एवं राहूल कमरे के बाहर खड़ा था।


 जिसके बाद मृतिका एवं कृष्णा किसी बात पर आपस में लड़ने लगे तो राहूल भी साथ आ गया एवं महिला को मारपीट करते हुए पहले उसका गला दबाया एवं कृष्णा अपने साथ लेकर गये चाकू से उसके गला के आस पास प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया। तभी वहां पर मृतिका की बेटी नैना कुमारी भी आ गयी जो अपनी मां को मारते देख इनलोगो को पकड़कर लटक रही थी तो कृष्णा ने उसका भी गला घोटकर हत्या कर दिया। पुलिस ने गला घोटने में प्रयुक्त खुन लगा हुआ गमछा, हत्या में प्रयुक्त खुन लगा हुआ चाकू, तीन मोबाईल जब्त किया है।घटना के 6 घंटे के भीतर डबल मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने की थी प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता