ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

घर में घुसकर सो रही विवाहिता का अपहरण, खर्राटे ले रहे पति को भी नहीं लगी भनक

WEST CHAMPARAN: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार पश्चिम चंपारण के रामनगर में अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों की करतूत से हर कोई हैरान है। दरअसल घर

घर में घुसकर सो रही विवाहिता का अपहरण, खर्राटे ले रहे पति को भी नहीं लगी भनक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार पश्चिम चंपारण के रामनगर में अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों की करतूत से हर कोई हैरान है। दरअसल घर में घुसकर बदमाशों ने बेड पर सो रही विवाहिता को उठाकर ले गये। हैरानी की बात है कि उसके पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। 


सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि पत्नी बेड पर नहीं थी। पत्नी को बेड पर ना देख पति हैरान रह गया। पूरे घर में पत्नी की तलाश  की लेकिन पता नहीं चल सका। जिसके बाद पति दौड़ते हुए थाने पहुंचा जहां पुलिस से पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी। पति ने शमशाद आलम, सबीना खातून, अफसाद आलम, इस्लाम मियां के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। 


विवाहिता के पति ने पुलिस को यह भी बताया कि घर से 15 हजार रुपये और गहने भी गायब है। उनका कहना है कि शादी की नीयत से उनकी पत्नी का अपहरण किया गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।