ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

गया में रेलवे ट्रैक पर मिली एक बच्ची की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

GAYA : बिहार के गया जिले में रेलवे ट्रैक पर चार साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कको कब्जे में लेकर जांच में जुट

गया में रेलवे ट्रैक पर मिली एक बच्ची की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में रेलवे ट्रैक पर चार साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कको कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, शव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है फिर बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे पर फेंक दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. बच्ची पंचायती अखाड़ा मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. मृत बच्ची के परिजन ने बताया कि वह दोपहर से गायब थी. लोग उसे खोज रहे थे. इसी दौरान एक बच्चे ने किसी व्यक्ति के साथ उसे जाते हुए देखने की बात बताई. उसके बाद लोग उस व्यक्ति को खोजने में जुट गये. स्टेशन से पकड़ कर लाए गए युवक से जब बच्ची के बारे में लोगों ने पूछा तो उसने बच्ची के बारे में कुछ नहीं बताया. तब लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद बच्ची का शव रेलवे लाइन किनारे मिला. 


कोतवाली थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह और सिटी डीएसपी राजकुमार साह घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि लोगों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया. बाद में उसकी हत्या कर दी गई. इस आरोप में स्थानीय लोगों ने उसी मोहल्ले के सुधिया नामक एक व्यक्ति की पकड़ कर पिटाई कर दी. उसे जख्मी हालत में जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स