ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

गया में बालू माफियाओं का तांडव, हथियार के बल पर 4 लोगों को पीटा, 2 की हालत गंभीर

GAYA : गया के डेल्हा थाना इलाके के छोटकी नवादा विदेशी गली में एक कंपनी के कर्मचारियों के साथ बालू माफियाओं ने मारपीट की है. इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए हैं जिसमें से 2 लोगों की

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

GAYA : गया के डेल्हा थाना इलाके के छोटकी नवादा विदेशी गली में एक कंपनी के कर्मचारियों के साथ बालू माफियाओं ने मारपीट की है. इस मारपीट में 4 लोग घायल हो गए हैं जिसमें से 2 लोगों की हालत नाजुक है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जाता है कि बालू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा था, जिसका विरोध बेस्ट लिंक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने किया. इसके बाद हथियार से लैस बालू माफियाओं ने मारपीट कर 4 लोगों को घायल कर दिया. 


घायल कर्मचारियो ने बताया मारपीट करने वालो में बालू का अवैध खनन करने वाले रामबाबू यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद यादव, मुन्ना यादव, अरुण यादव, विकास यादव, मल्लू यादव शामिल हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता