ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में सनकी टीचर की करतूत, होमवर्क नहीं किया तो पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान

GAYA : गया में सनकी शिक्षक ने एक मासूम को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पूरा मामला गया के एक निजी स्कूल से जुड़ा है। मृतक मासूम तीसरी कक्षा का छात्र था और स्कूल के हॉस्टल में र

बिहार में सनकी टीचर की करतूत, होमवर्क नहीं किया तो पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : गया में सनकी शिक्षक ने एक मासूम को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पूरा मामला गया के एक निजी स्कूल से जुड़ा है। मृतक मासूम तीसरी कक्षा का छात्र था और स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार को ग्रामीणों ने बच्चे को स्कूल के बाहर बेसुध पाया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया।


मृतक बच्चे की पहचान उखड़ा गांव निवासी रामबालक प्रसाद के पोते विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक वजीरगंज- फतेहपुर रोड स्थित बड़ही बिगहा गांव के पास एक निजी स्कूल में पढ़ता था। विवेक का घर उसके स्कूल से तीन किलोमीटर की दूरी पर था। इसलिए परिजनों ने विवेक को हॉस्टल में रख दिया था, जहां रहकर वह पढ़ाई करता था। होमवर्क नहीं करने से नाराज स्कूल के शिक्षक विकास कुमार ने विवेक को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने उसे स्कूल से बाहर कर दिया।


काफी देर तक स्कूल के बाहर खड़े रहने के बाद विवेक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान विवेक के गांव का एक शख्स वहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर विवेक पर पड़ी। युवक ने घटना की जानकारी विवेक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे और विवेक को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने स्कूल के शिक्षक विकास कुमार सिंह पर विवेक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल को बंद करा दिया है और सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी स्कूल में बच्चे की मौत हुई है। इससे पहले गया के जीडी गोयनका स्कूल में भी 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत हुई थी।