ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : बेटी से रेप करता था बाप, परेशान पीड़िता ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर किया सुसाइड

GAYA : बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. कमरे में फंदे से लटकी एक महिला और वहीं बेड पर मृत अवस्था में पड़ी उसकी 8 महीने की बेटी की लाश बरामद की गई है

बिहार : बेटी से रेप करता था बाप, परेशान पीड़िता ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर किया सुसाइड
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. कमरे में फंदे से लटकी एक महिला और वहीं बेड पर मृत अवस्था में पड़ी उसकी 8 महीने की बेटी की लाश बरामद की गई है. इतना ही नहीं पत्नी और बेटी को मृत देखकर पति ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे ऐसा करने से बचा लिया. इस पूरे मामले के बारे में पति ने जो कुछ भी कहा उससे हड़कंप मच गया है. 


घटना गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग है. मृतका की पहचान लक्खीबाग निवासी गौतम गुप्ता की पत्नी संगीता कुमारी (28) के रूप में हुई है. मृतका के पति ने इस सब का जिम्मेदार अपने ससुर भिखारी गुप्ता को ठहराया है. 


पति ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर ही उसकी पत्नी यानी अपनी बेटी के साथ रेप करता था. इस बात को लेकर पत्नी ने एक सप्ताह पहले SP कार्यालय और महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पहले बच्ची का गला घोंट दिया, फिर खुदकुशी कर ली. 


मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा भी किया. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले महिला ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद घरेलु मामला समझ दोनों पक्षों को समझाया गया था. आज महिला और उसकी बच्ची की मौत की बात सामने आ रही है. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स