ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

28 को पेट्रोल पंप की ओपनिंग 29 को लूट, पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली

GAYA: गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-82 स्थित प्रताप पेट्रोल पंप की ओपनिंग 28 अगस्त को हुई थी। लेकिन अगले ही दिन 29 अगस्त की रात पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर नकाबपोश ब

28 को पेट्रोल पंप की ओपनिंग 29 को लूट, पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-82 स्थित प्रताप पेट्रोल पंप की ओपनिंग 28 अगस्त को हुई थी। लेकिन अगले ही दिन 29 अगस्त की रात पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। घायल मैनेजर रघुवीर को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बांह में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लूट की इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं।


मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-नवादा रोड पर बीते 28 अगस्त को प्रताप पेट्रोल पंप का जोर-शोर के साथ उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के विधायक समेत कई गणमान्य मौजूद थे। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के दूसरे दिन ही रात करीब 1 बजे दो बाइक सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने प्रताप पेट्रोल पंप पहुंचे और हथियार के बल पर पेट्रोल कर्मियों से लूटपाट करने लगे। 


इस दौरान पंप कर्मियों ने जब घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने मैनेजर रघुवीर को गोली मार दी। इससे रघुवीर जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी भी भयभीत हो गए।  गोली मारने के बाद अपराधियों ने मैनेजर रघुवीर से ₹10000 भी लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। किसी तरह से पम्प कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस व पेट्रोल पंप के मालिक को दी। मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।  


टैग्स