ब्रेकिंग
Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट

GAYA NEWS: सूखे कुएं से SLR राइफल की 1490 गोलियां बरामद, जांच में जुटी पुलिस

GAYA: बिहार के गया जिले में एसएलआर राइफल की 1490 गोलियां एक सूखे कुएं से बरामद की गयी है। जिंदा कारतूस को कुएं में छिपाकर रखा गया था। कुएं से भारी मात्रा में कारतूस मिलने से इ

GAYA NEWS: सूखे कुएं से SLR राइफल की 1490 गोलियां बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले में एसएलआर राइफल की 1490 गोलियां एक सूखे कुएं से बरामद की गयी है। जिंदा कारतूस को कुएं में छिपाकर रखा गया था। कुएं से भारी मात्रा में कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि आंती थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव स्थित कुंए में पानी नहीं है। 


इसका इस्तेमाल हथियार और कारतूस को छिपाने में अपराधी कर रहे थे। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सूखे कुएं से पुलिस ने 1490 एसएलआर की गोलियां बरामद की। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पुलिस यह पता लगा रही है कुएं में इतनी सारी एसएलआर की गोलियां किसने छिपाकर रखी थी। इसके पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी? इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। बता दें कि जिस जगह से इतनी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। 


आंती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। इस बात की सूचना मिलते ही टिकाी एसडीपीओ सुशांत चंचल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जिस कुएं से कारतूस की खेप मिली है वो मीठापुर गांव के दुखी बिगहा टोला निवासी किसान मधेश्वर यादव की खेत है। पुलिस खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।