ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

गया में किराना व्यवसाई की निर्मम हत्या, अपराधियों ने सिर कुचलकर मार डाला

GAYA : बिहार के गया जिले में अपराधियों द्वारा एक किराना व्यवसाई की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घर वालों को जब हत्या की सूचना मिली तो कोहराम मच गया. खून स

गया में किराना व्यवसाई की निर्मम हत्या, अपराधियों ने सिर कुचलकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में अपराधियों द्वारा एक किराना व्यवसाई की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घर वालों को जब हत्या की सूचना मिली तो कोहराम मच गया. खून से लथपथ मृतक का शव देखकर सभी हक्का बक्का रह गए. घर वालों के अनुसार, अपराधी छत पर चढ़ने के लिए बाहर बनी सीढ़ियों से घर के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया. 


घटना गया के परैया प्रखंड के कष्ठा स्टेशन के पास की है. मृतक की पहचान 55 वार्षित दिनेश साव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिनेश साव की किराने की दुकान है. बीते कुछ सालों से वह घर के बाहर दुकान चलाते हैं. बुधवार को रात केक 8 बजे वह खाना खाकर दुकान में सोने चले आए. इसी दौरान देर रात अपराधी सीढ़ियों से घर के अंदर घुसे और दिनेश पर वार कर दिया. दुकान में सारे सामान बिखरे पड़े हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों से दिनेश ने हाथापाई भी की. इसके बाद अपराधियों ने बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी. 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही परैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परैया थाना प्रभारी फहीम आजाद ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घरवालों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा.

टैग्स