ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

GAYAJEE: अंधविश्वास के चक्कर में ली जान, ओझा गुनी के शक में पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

गया के टनकुप्पा में ओझा-गुनी के शक में 40 वर्षीय बिरजू मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद लाश को खेत में दफना दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,अन्य की तलाश जारी है।

Bihar
हत्या से सनसनी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: ओझा गुनी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के घर पर एक के बाद एक कर चार लोगों की मौत हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने इस मौत के लिए जिम्मेदार मृतक को ठहराया है। घटना गयाजी के टनकुप्पा थाना क्षेत्र की है जहां 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के दुखी बीघा टोला के रहने वाले बिरजू मांझी के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले उनके ही पड़ोसी थे। आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उसकी लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को रात के अंधेरे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हान गांव में जमीन में दफना दिया था। बिरजू मांझी की हत्या 18 जुलाई कर दी थी। 


 वही इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले कई लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला और श्याम देव मांझी को गिरफ्तार किया है दोनों ने पुलिस के सामने हत्या की जुर्म कबूला है, आरोपियों ने बताया कि मृतक बिरजू मांझी ओझा गुनी का काम करता था और इसके कारण मेरे घर में एक-एक कर चार लोगों की मौत हो गई थी। ओझा गुनी किये जाने से चारों की मौत हुई थी। उनकी मौत का जिम्मेवार बिरजू माझी है। 


इसी आरोप को लेकर आरोपियों ने बिरजू मांझी की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करते हुए वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की गयी तब उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसके बाद जहां पर शव को दफनाया गया था वहां से लाश को बरामद किया गया. अंधविश्वास के तहत इस तरह को अंजाम दिया गया है। 


गया से नितम राज की रिपोर्ट