ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला

BDO का सुसाइड नोट कर देगा इमोशनल, लिखा है ‘’समझने में देर कर दी, अगर खुश नहीं हो तो तुम्हारी लाइफ में मैं भी नहीं रहूंगा’’

GAYA: कोंच बीडीओ के सुसाइड मामले में एक और खुलासा हुआ है. गया पुलिस को बीडीओ के किराए के घर से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट के अनुसार वह पत्नी से बहुत प्यार करते थे

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GAYA: कोंच बीडीओ के सुसाइड मामले में एक और खुलासा हुआ है. गया पुलिस को बीडीओ के किराए के घर से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट के अनुसार वह पत्नी से बहुत प्यार करते थे, लेकिन पत्नी उनको समझ नहीं पाती थी.बीडीओ ने यह भी लिखा है कि मेरे मरने के बाद भी मेरी पत्नी को परेशान पुलिस नहीं करें. आज सुबह गया में राजीव रंजन पासवान ने वाइफ से झगड़ा करने के बाद छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. 

पत्नी से बहुत प्यार करते थे सुसाइड करने वाले BDO, सेल्फी के थे शौकीन , फिर क्यों आई ये नौबत

सुसाइड नोट में लिखा कई इमोशनल बातें

राजीव रंजन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘’व्यक्तिगत जीवन में काफी परेशान हूं. रिश्तों को संभालने की काफी कोशिश की. लेकिन दुख उदासी के बीच चलता रहा किंतु सब ने मुझे हिसाब से जलाया. बहुत कुछ किया ईश्वर से खुशियां मिली खुद नहीं समझ सका जिंदगी उलझ चुकी है. जिस इंसान के लिए एक-एक कदम चला वह मुझे स्वार्थी और जिम्मेवार समझती है. मैं कभी अपने बारे में नहीं सोचता तो भी यह सब हुआ है. तुमने समझने में देर कर दी. आंसू नहीं पोछ पाता हूं. अंदर ही अंदर गिल्टी महसूस कर रहा हूं. मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं. साजिश नहीं करूंगा खुशियां नहीं छीन लूंगा. खुश नहीं हो तो तुम्हारी लाइफ में मैं भी नहीं रहूंगा मैं अपने पूरे होशो हवास में अपना निर्णय ले रहा हूं. प्रशासन से गुजारिश है कि परिवार पत्नी दोस्त रिश्तेदार को परेशान ना करें.’’


कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म

पत्नी  है सरकारी बैंक पीओ

जिस समय राजीव ने सुसाइड किया उस दौरान उनकी पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैंक में थी. जब सूचना मिल तो वह पति के पास हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन राजीव की मौत हो चुकी थी. राजीव की पत्नी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ है. 9 माह पहले ही राजीव की शादी हुई थी.

एक माह से थे तनाव

बताया जा रहा है कि राजीव किसी बात को लेकर एक माह से तनाव में थे. जिसके कारण वह कई सरकारी बैठक में भी नहीं गए थे. यही नहीं वह पटना में होने वाली एक बैठक में भी नहीं गए थे. मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले राजीव 2014 बैच के बीडीओ थे. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता