ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

Gaya Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर साइबर क्रिमिनल, झांसा देकर वर्षों से लोगों को लगा रहे थे चूना

GAYA: बिहार के गया में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के पुलिस लगातार कोशिश में लगी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा साइबर क्राइम गिरोह बनाकर बड

Gaya Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर साइबर क्रिमिनल, झांसा देकर वर्षों से लोगों को लगा रहे थे चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के पुलिस लगातार कोशिश में लगी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा साइबर क्राइम गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है।


इस सूचना पर एसएचओ आमस थाना पुलिस द्वारा 3 फ्रॉड गिरोह के सदस्य कन्हैया कुमार उर्फ छोटू मोहम्मद अनवर और मोहम्मद मेराज आलम को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 ग्राम की सोने जैसी दिखने वाली सिक्का, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्मार्ट फोन समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पकड़े गए अपराधी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एड देकर कम दर पर सामान बिक्री का प्रलोभन देते थे। ग्राहकों द्वारा फोन क्लिक करने पर उसका ओटीपी और मोबाइल का अन्य डिटेल हैक कर लेते थे और फिर उनके ओटीपी से ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने एड्रेस पर समान मंगा लेते थे। कई सालों से इस तरह का फ्रॉड गिरोह के द्वारा किया जा रहा था।

रिपोर्ट- नितम राज