ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Police Encounter in Bihar: बिहार में डबल मर्डर केस के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पिता-पुत्र की गोली माकर की थी हत्या

Police Encounter in Bihar: बिहार के गया में पिछले दिनों गोली मारकर बाप-बेटा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस डबल मर्जर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी उसने गोली चलाई और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.

Police Encounter in Bihar
अपराधी को लगी गोली
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Police Encounter in Bihar: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां पुलिस ने डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी उसने पुलिस पर गोली चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी।


जानकारी के मुताबिक, गया में दो दिन पहले पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस एनकाउंटर फतेहपुर के तेलबीघा गांव के पास बीती देर रात हुई है। 


बताया जाता है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही तेल बीघा गांव के पास पहुंची, तभी पुलिस को आरोपी नीतीश कुमार ने पुलिस पर गोली चल दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि दो दिन पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिन गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को मृतक के भतीजे नीतीश कुमार ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने बीते रविवार को गिरफ्तार किया था जबकि नीतीश फरार चल रहा था।

रिपोर्ट- नितम कुमार, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता