ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में लव-सेक्स-धोखा! झूठे प्यार के जाल में फंसाकर लूट लिया सबकुछ; लड़की को होटल में छोड़ फरार हुआ बॉयफ्रेंड

Bihar Crime News: बिहार के गया से एक लव-सेक्स और धोका की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी युवक ने पहले युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ खेलता रहा। कई दि

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया से एक लव-सेक्स और धोका की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी युवक ने पहले युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ खेलता रहा। कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद चार लाख रुपए भी ठग लिए और बाद में युवती को होटल में छोड़कर फरार हो गया। अब युवती न्याय की गुहार लगा रही है।


दरअसल, गया के डोभी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का फतेहपुर थाना क्षेत्र के रैसीर गांव के रहने वाले प्यारेलाल कुमार के साथ पिछले ढाई साल से अफेयर चल रहा था। मोबाइल पर बातचीत हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी और मुलाकातों का दौर भी शुरू हो गया। इस बीच लड़की की कहीं और शादी ठीक हो गई, जो लड़के को प्यारेलाल को नागवार गुजरी। 


परिवार के लोग कहीं भी लड़की की शादी ठीक करते तो प्यारे लाल शादी तुड़वा देता। बाद में उसने लड़की के परिजनो को कहा कि वह उससे शादी करेगा। उसने परिवार के लोगों को कहा कि जो दहेज में चार लाख रुपए दूसरे को दे रहे हैं वह उसे दे दें। परिवार के लोग राजी हो गए और प्यारेलाल को चार लाख रुपए भी दे दिए।


इसी बीच प्यारे लाल ने शादी का झांसा दिया और लड़की को अपने साथ झारखंड के हजारीबाग लेकर चला गया। यहां मकुंदगंज इलाके में स्थिति एक होटल में लड़की को रखा और 15 दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब लड़की ने प्यारेलाल पर शादी का दवाब बनाया तो वह उसने शादी से इनकार कर दिया और लड़की को होटल में अकेला छोड़कर वहां से फरार हो गया।


पीड़ित लड़की किसी तरह से युवक को तलाश करते हुए फतेहपुर के गोपीमोड़ पहुंची। लोगों ने लड़की की हालत देखकर घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए फतेहपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। युवती का कहना है कि अगर प्यारेलाल ने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी को तलाश कर रही है।