ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Bihar Crime News: गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र से हुई है।


संजय तिवारी पर वर्ष 2016 में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत एक रेलवे पुल के निर्माण कार्य में बाधा डालने, कंपनी से लेवी मांगने, गोलीबारी करने, मजदूरों की पिटाई करने और मशीनों को आग के हवाले करने जैसे गंभीर आरोप हैं। लेवी न मिलने पर नक्सलियों ने उक्त घटनाओं को अंजाम दिया था। 


घटना के बाद से ही संजय तिवारी फरार चल रहा था। इस बारे में जानकारी एएसपी विधि-व्यवस्था जावेद अनवर अंसारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है और नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई एक मजबूत प्रहार है।

रिपोर्ट- नितम राज