ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Bihar Crime News: बिहार के गया में एक घर में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गया के आमस थाना क्षेत्र स्थित सांवकला गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला शराब तस्कर के घर में चल रही शराब पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान गांव निवासी चंदन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता अर्जुन मांझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, चंदन सुबह ममेरे भाई की बारात से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ उक्त महिला तस्कर के घर शराब पीने चला गया। 


शराब के नशे में धुत होने के बाद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर चंदन को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने चंदन को खून से लथपथ पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के तीन साथियों और महिला तस्कर सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता