ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: पूर्व नक्सली की गोली मारकर हत्या, जमीन के चक्कर में गई जान; बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में बदमाशों ने एक पूर्व नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के बाहर खेतों से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया में एक पूर्व नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक पूर्व नक्सली ने जिस जमीन को दूसरे से हड़प लिया था उसी जमीन पर उसकी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना वजीरगंज के हरि बीघा गांव की है।


मृतक की पहचान पूर्व नक्सली रामविलास मांझी के रूप में हुई है, जो वजीरगंज के दमरी बीधा का रहने वाला था। शुक्रवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रामविलास मांझी ने पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और उसकी जमीन पर कब्जा जमा लिया था। उक्त जमीन पर जबरन खेती किया करता था। शनिवार की सुबह उसकी लाश उसी जमीन पर पड़ी मिली।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बदमाशों ने मृतक के चेहरे को गोलियों से भून दिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता