ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

गांव के दबंगों ने घर में अकेली महिला के साथ किया गैंगरेप, बंदूक दिखाते हुए कहा..किसी को बताया तो पूरे परिवार को उड़ा देंगे

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां गांव के दबंगों ने घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर दबंगों ने यह कुर्कम कि

गांव के दबंगों ने घर में अकेली महिला के साथ किया गैंगरेप, बंदूक दिखाते हुए कहा..किसी को बताया तो पूरे परिवार को उड़ा देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां गांव के दबंगों ने घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर दबंगों ने यह कुर्कम किया। पीड़िता को बंदूक दिखाते हुए दबंगों ने धमकी दी कि यदि वह किसी से इस बारे में बतायेगी तब पूरी परिवार को खत्म कर देंगे।


गन पॉइंट पर महिला के साथ दरिंदगी की घटना वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़िता ने जब शोर मचाया तब उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी इक्टठा हुए। ग्रामीणों को देखते ही सभी आरोपी छत से कूदकर फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। 


पीड़िता दो बच्चों की मां है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए दबंगों ने हथियार के बल पर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। भागने के दौरान दबंगों ने महिला को धमकी दी कहा की यदि घटना की जानकारी किसी को दी गयी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मामला थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है। दबंगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति गाड़ी चलाता है। घटना को अंजाम गांव के ही सूरज व उसके साथियों ने दिया है। भागने के दौरान दबंगों ने गांव वालों को भी जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।   


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता