ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Jharkhand Breaking News: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, भागने के दौरान पुलिस ने मार गिराया

Jharkhand Breaking News: बड़ी खबर पड़ोसी राज्य झारखंड से निकल कर सामने आ रही है, जहां पुलिस एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है। रायपुर से रांची लाने के दौ

Jharkhand Breaking News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jharkhand Breaking News: बड़ी खबर पड़ोसी राज्य झारखंड से निकल कर सामने आ रही है, जहां पुलिस एनकाउंटर में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है। रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया।


दरअसल, यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है। अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर झारखंड आ रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में हादसे की शिकार हो गई, तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर बागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो अनम साहू को जाकर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


कुख्यात अमन साहू रांची के ठाकुर गांव के पास स्थित मतबे गांव का रहने वाला था। उसके ऊपर झारखंड में हत्या रंगदारी, एक्सटॉर्शन समेत 100 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था। साल 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उसकी तस्वीर लगातार वायरल होती रहती थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता