ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

गाली देने से मना किया तो युवक की कर दी हत्या, दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

NAWADA: नवादा में दर्जनभर लोग एक युवक पर टूट पड़े और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके

गाली देने से मना किया तो युवक की कर दी हत्या, दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में दर्जनभर लोग एक युवक पर टूट पड़े और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से दामोदरपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव की है जहां एक 25 साल के युवक को 12 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान प्यारे लाल चौहान के बेटे सत्येंद्र चौहान के रूप में हुई है। अकेले सत्येंद्र पर एक नहीं दर्जनभर लोग टूट पड़े और लाठी-डंडे से ऐसी पिटाई किया कि उसकी मौत हो गयी। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव का ही रहने वाले युवक कारू चौहान ने गाली-गलौज किया था जिसका विरोध सत्येंद्र चौहान ने किया। विरोध करने पर कालू चौहान एक दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और सभी उनके बेटे को पीटने लगे। सत्येंद्र रो-रोकर छोड़ने की गुहार लगा रहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 


सत्येंद्र की हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने इस घटना की सूचना अकबरपुर थाने की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही कारू चौहान सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता