ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

गाली देने से गुस्साईं भाभो ने भैसुर को चप्पल से पीटा, सास-बहू ने मिलकर सिखाया सबक

vaishali: जमीन के विवाद को लेकर भाभो ने जेठ को चप्पल से पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मीरपुर पताड़ गांव क

गाली देने से गुस्साईं भाभो ने भैसुर को चप्पल से पीटा, सास-बहू ने मिलकर सिखाया सबक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

vaishali: जमीन के विवाद को लेकर भाभो ने जेठ को चप्पल से पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मीरपुर पताड़ गांव की है। पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि भैसुर जितेंद्र कुमार से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दरवाजे पर चढ़कर भैसुर गाली गलौज कर रहा था। गंदी-गंदी गाली दी जा रही थी। 


भैसुर की गाली को सुनकर आग-बबूला हुई सास-बहू ने मिलकर चप्पल से पिटाई कर दी। तभी किसी ने भाभो द्वारा भैसुर को पिटाई का वीडियो बना लिया और इस रिश्ते को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि मामला सिर्फ जमीन से जुड़ा हुआ है और कोई बात नहीं है। जमीन को हथियाने के लिए भैसूर दवाब बना रहा था और गाली-गलौज कर रहा था।


 पीड़ित महिला की सास लाडो देवी का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर चप्पल से उसकी पिटाई किये हैं। वही भैसूर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन का विवाद बहुत पुराना है। हम अकेले थे जिसके कारण सब लोग मिलकर चप्पल से मेरी पिटाई कर दिये। जिससे घायल हो गये है। गांव के  कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल कर दिया है। जितेंद्र कहता है कि हम सरकारी शिक्षक हैं। जिसके कारण लोग हमें बदनाम करना चाहते हैं और नौकरी जाने के लिए इस तरह का वीडियो वायरल कर रहे हैं। मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। 


वही सराय  पुलिस के  थानाध्यक्ष का कहना है कि मीरपुर पताड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। इस संबंध में आवेदन आने पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जो दुष्कर्म का मामला चल रहा है वो गलत है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता