ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

गले से चेन और कान की बाली लूट रहे थे अपराधी, विरोध करने पर 60 साल की बुजुर्ग महिला को मार डाला

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस भी ना

गले से चेन और कान की बाली लूट रहे थे अपराधी, विरोध करने पर 60 साल की बुजुर्ग महिला को मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस भी नाकामयाब साबित हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे परसा बाजार इलाके का है। जहां एक बार फिर से अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। 


अपराधियों ने 60 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट के दौरान हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना-मसौढ़ी मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मृतका की पहचान तारनपुर निवासी 60 वर्षीय महिला सरोज देवी के रुप में हुई है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि सरोज देवी रोजाना मोर्निंग वॉक के लिए जाती थी आज भी सुबह वह घर से निकली थी तभी मुकीमपुर हंस आश्रम के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने बुजुर्ग महिला को घेर लिया और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने इस दौरान महिला के गले से चेन और कान की बाली लूट ली। 


जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। घटना से आक्रोशित लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठा रहे हैं। पुलिस से इस घटना की जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इलाके के लोग इस घटना से सकते में हैं। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को शांत करवाने में जुटी है।