ब्रेकिंग
सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

गलत नाम और पहचान बता विधवा से की शादी, सच्चाई सामने आई तब बच्चे को कर लिया अगवा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां गलत नाम और पहचान बताकर पहले विधवा से शादी की उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया लेकिन जब युवक की सच्चाई सामने आई तब महि

गलत नाम और पहचान बता विधवा से की शादी, सच्चाई सामने आई तब बच्चे को कर लिया अगवा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां गलत नाम और पहचान बताकर पहले विधवा से शादी की उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया लेकिन जब युवक की सच्चाई सामने आई तब महिला ने उसे छोड़ दिया और केस करने की बात कही।जिसके बाद आरोपी ने महिला के बच्चे को अगवा कर लिया और वीडियो कॉलिंग कर लगातार धमकी देने लगा। 


पुलिस की दबिश के बाद युवक के परिजन अगवा बच्चे को लेकर थाने पहुंचे जिसके बाद बच्चे को मां को सौंपा गया। पीड़िता आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


आरोपी युवक मो. उमर अली औराई के रामपुर पंचायत का रहने वाला है जबकि पिड़िता का मायका सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना अंतर्गत एक गांव में है। फिलहाल वह रुनीसैदपुर में रहती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत रुनीसैदपुर पुलिस से की है। आरोपी के घर पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन उमर मौके से फरार मिला।


पीड़िता ने बताया कि पति की मौत कुछ महीने पहले सड़क हादसे में हो गयी थी। वह एक बच्चे की मां है। वह अपने बच्चे को लेकर किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। इसी बीच मो. उमर अली से उसकी जान पहचान हुई। वह फाइनेंस का काम करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। मो. उमर अली ने अपना नाम सत्यम बताया था। 


गलत पहचान बता उसने पीड़िता को अपने झासे में ले लिया और उसके साथ शारिरीक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने बताया कि एक वकील से मिला था। फिर एक कागज पर हमसे साइन करवा लिया था। बोला कि कोर्ट मैरेज किए हैं। इसी वर्ष जनवरी में उसने शादी की थी। लेकिन बाद में पता चला कि उसे वह धोखा दे रहा है। 


पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड होगा। महिला ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वह मारपीट करने लगा। उसके बच्चे की भी पिटाई की गयी। जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी। इसी बीच मो. उमर घर आया और उसके बच्चे को लेकर भाग गया। बच्चे को अगवा करने के बाद पीड़ित ने औराई एवं रुनीसैदपुर थाने को इसकी सूचना दी। 


जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबिश बनायी। बच्चे को अगवा कर उमर अली कोलकाता ले जा रहा था लेकिन उसके परिजनों ने बच्चे को पुलिस के हवाले किया। आरोपी मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।