ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

फुलवारी टेरर मॉडल के आरोपी का आतंक, वैशाली में तलवार से दिव्यांग पर हमला करते रियाज का वीडियो CCTV में कैद

VAISHALI: फुलवारी टेरर मॉडल के आरोपी ने वैशाली में आतंक मचाया है। वैशाली में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला करते मोहम्मद रियाज का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। घटना कटहरा ओपी क्

फुलवारी टेरर मॉडल के आरोपी का आतंक, वैशाली में तलवार से दिव्यांग पर हमला करते रियाज का वीडियो CCTV में कैद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: फुलवारी टेरर मॉडल के आरोपी ने वैशाली में आतंक मचाया है। वैशाली में एक व्यक्ति पर तलवार से हमला करते मोहम्मद रियाज का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। घटना कटहरा ओपी क्षेत्र के तालसेहान की है। जहां भूमि विवाद को लेकर एक घर पर चढ़कर मारपीट की गयी। 


बदमाशों ने तीन लोगों को तलवार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर ताल सेहान गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुई थी। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गयी है। बदमाशों ने दिव्यांग मोहम्मद फारुख को भी नहीं बख्शा उन पर लाठी-डंडे बरसाये गये और तलवार से पिटाई की गयी।


मारपीट करने वाला फुलवारी टेरर मॉडल का आरोपी मो. रियाज ने अपने ही गांव के मो.फारुख पर जानलेवा हमला किया। रियाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फारुख के दोनो पैर पर तलवार से हमला किया। उसके साथ मारपीट की जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बता दें कि कल हुए हमले के एक दिन पहले रियाज के पड़ोसी और घायल फारुख के भाई मो मुस्ताक ने एसडीओ के यहां एक सनहा भी दर्ज कराया था। जिसमें मो. मुस्ताक ने रियाज से जान को खतरा बताकर न्याय की गुहार भी लगाई है। वहीं फोन लाइन पर इस विषय में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि जमीनी विवाद में हुई मारपीट का आवेदन कटहरा ओपी थाना में दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता