ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Crime News: एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से हड़कंप, मर्डर है या सुसाइड? जवाब तलाश रही पुलिस

Crime News: कर्नाटक के मैसूर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट से एक साथ चार लोगों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। चारों एक ही परिवार के थे। उन्होंने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर दी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

crime news
हत्या या आत्महत्या?
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Crime News: बड़ी खबर कर्नाटक के मैसूर से निकलकर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों की मौत कैसे हुई पुलिस के सामने यह बड़ी पहेली बनी हुई है। चारों ने खुद अपनी जान दे दी या किसी से उनकी हत्या कर दी है? पुलिस ऐसे कई सवालों के जवाब तलाश रही है।


दरअसल, घटना मैसूल शहर के विश्वेश्वरैया नगर की है। मृतकों की पहचान हासन जिले के गोरुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय कारोबारी चेतन, उनकी 43 वर्षीय पत्नी रुपाली, 15 साल का बेटा कुशाल और चेतन की 62 वर्षीय मां प्रियंवदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कारोबारी चेतन दुबई में इंजीनियर रह चुके हैं और साल 2019 में मैसूर लौट आए थे और वहीं एक जॉब कंसल्टेंसी की शुरूआत की थी।


इस कंसल्टेंसी के जरिए वह लोगों को दुबई के फॉर्म में नौकरी दिलाने का काम करते थे। रविवार को वह अपने परिवार के साथ गोरुर मंदिर घूमने आए थे। देर रात अपने ससुराल में परिवार के साथ खाना खाया और वापस अपने अपार्टमेंट में लौट आए थे। सोमवार की सुबह परिवार के चारों सदस्यों का शव बरामद होने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। चारों की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों को जहर दिया गया है हालांकि फिलहाल घर में जहर जैसी कोई चीज नहीं मिली है। पड़ोसी बताते हैं कि चेतन का परिवार आराम से जिंदगी जी रहा था और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में पुलिस के सामने चारों की मौत की वजह तलाशना मुश्किल हो गया है।