ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में मृतक की पत्नी पल्लवी को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर तनाव की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

crime
पूर्व डीजीपी की हत्या!
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Karnataka: बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। यह मामला अब हत्या की दिशा में बढ़ गया है। शुरुआती जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर ही हत्या का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


क्या है पूरा मामला?

रविवार को बेंगलुरु स्थित ओम प्रकाश के आवास पर उनकी मृत अवस्था में बॉडी बरामद की गई। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, संदेह की सुई सीधे उनकी पत्नी पल्लवी की ओर घूम गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत पल्लवी को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की।


रिश्तों में दरार और तनाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। दंपती का एक बेटा और एक बेटी भी है, लेकिन पारिवारिक विवाद समय के साथ बढ़ता गया।


कौन थे ओम प्रकाश?

ओम प्रकाश, 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वो मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने कर्नाटक पुलिस में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया।28 फरवरी 2015 को वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बने। जनवरी 2017 में वे सेवानिवृत्त हुए।


जांच जारी, कई पहलुओं पर नजर

बेंगलुरु पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनकी पत्नी पर पति की हत्या किये जाने का शक है। इसलिए उनकी पत्नी पल्लवी से गहन पूछताछ की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या था?


कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आर… | FirstBihar