ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

Flipkart के कैशियर से 7.67 लाख की लूट, अपराधियों ने की फायरिंग

GAYA: गया से लूट की खबर सामने आ रही है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के कैशियर से 7 लाख 67 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना आमस थाना क्षेत्र के NH-2 क

Flipkart के कैशियर से 7.67 लाख की लूट, अपराधियों ने की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया से लूट की खबर सामने आ रही है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के कैशियर से 7 लाख 67 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना आमस थाना क्षेत्र के NH-2 की है। जहां मोरहर नदी के ऊपर बने पुल पर बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 


अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। बताया जाता है कि फ्लिपकार्ट का कैशियर शेरघाटी स्थित किसी बैंक में कैश जमा करने के लिए निकले थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। शेरघाटी पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा भी बरामद किया है। 


बता दें कि शेरघाटी के महुआमा मुहल्ले में फ्लिपकार्ट का कार्यालय है। कंपनी का कैशियर अर्जुन कुमार सात लाख 67 हजार रुपए लेकर शेरघाटी बाजार स्थित बैंक में कैश डिपोजिट करने के लिए निकले थे। रास्ते में मोहरनदी के पुल पर बाइक सवार 3 अपराधियों ने उन्हें हाथ देकर रुकवाया और फिर घेर लिया और लूटपाट की। 


जिसके बाद पीड़ित कैशियर ने घटना की जानकारी शेरघाटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया। वही इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें