ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Patna Crime News: पटना के रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी, गांधी मैदान इलाके में मचा हड़कंप

Patna Crime News: राजधानी पटना के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक गांधी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में अज्ञात हमलावरों द्वारा ऑफिस के भीतर अचानक गोलीबारी की गई है.

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक गांधी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में आज यानि शुक्रवार सुबह एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात हमलावरों द्वारा ऑफिस के भीतर अचानक गोलीबारी की गई, जिससे अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। 


जानकारी के मुताबिक, निबंधन कार्यालय के पास गार्ड का हथियार अचानक गिर गया, जिससे हथियार से फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घायलों को तुरंत पुलिस ने मौके से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया है। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांधी मैदान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटना के कारणों की छानबीन कर रही हैं। फिलहाल घायल लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

रिपोर्ट- प्रेम राज