ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

फिरौती के लिए नेपाल के दो दोस्तों की हत्या, सीतामढ़ी में 10 दिन बाद जमीन में दफन मिला शव

SITAMARHI: नेपाल के दो दोस्तों को बदमाशों ने पहले अगवा किया फिर दोनों के परिजनों से फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर दोनों की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना जिले के

फिरौती के लिए नेपाल के दो दोस्तों की हत्या, सीतामढ़ी में 10 दिन बाद जमीन में दफन मिला शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: नेपाल के दो दोस्तों को बदमाशों ने पहले अगवा किया फिर दोनों के परिजनों से फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर दोनों की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव की है। जहां बीती देर रात करीब 2 बजे दोनों के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


11 जनवरी से दोनों युवक गायब था। नेपाल के जनकपुर के रहने वाले रामबाबू साह के पुत्र रोहित कुमार (19) और जगदीश साह के पुत्र विष्णु कुमार (19) अचानक लापता हो गया था। विष्णु और रोहित दोनों दोस्त थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। इसी बीच दोनों के पिता के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया और फिरौती की मांग की गई। इसके बाद 13 जनवरी को नेपाल में मामला दर्ज कराया गया। 


नेपाल पुलिस ने सीतामढ़ी पुलिस की मदद से इसमें शामिल बदमाशों को जब ट्रैक किया। नेपाल पुलिस को अपराधियों के सीतामढ़ी में होने का शक था। जिसके बाद नेपाल पुलिस ने सीतामढ़ी पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और चार बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर देर रात बेला थाना क्षेत्र के परसा स्थित एक बाउंड्री के अंदर जमीन की खुदाई की तब उसमें दफन दोनों लापता युवकों की लाश बरामद की गयी। नेपाल के दोनों दोस्तों की लाश सीतामढ़ी में जमीन में दफन मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी खबर परिजनों को दी गयी जिसके बाद कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता