ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

फिर सामने आई बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, डंडा मारकर फोड़ दी शख्स की आंख

HAJIPUR: बिहार की पुलिस अपने कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान डंडा से मारकर एक

फिर सामने आई बिहार पुलिस की गुंडागर्दी, डंडा मारकर फोड़ दी शख्स की आंख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार की पुलिस अपने कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान डंडा से मारकर एक बाइक सवार शख्स की आंख फोड़ दी। आंख से ब्लीडिंग होने के बाद युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और डायल 112 की टीम मौके से फरार हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक की है।


दरअसल, बिदुपुर बारंटी ओपी क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी विष्णु सिंह का 26 वर्षीय बेटा सूरज कुमार मंगलवार को बिदूपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर से अपने भाई के साथ वापस बहुआरा लौट रहा था। इसी दौरान देवा चौक के पास डायल 112 की टीम ने वाहन जांच के लिए उसकी बाइक को रोका। पुलिस के इशारा करने के बाद सूरज का भाई बाइक को सड़क के साइड में खड़ा करने लगा इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके ऊपर डंडा चला दिया, जो सीधे सूरज की आंख में जा लगा और उसकी आंख से ब्लीडिंग होने लगी।


इस घटना के बाद घायल युवक जमीन पर गिर गया और वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस वाले वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 को देवा चौक के पास जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंचे थानेदार ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और परिचालन को सामान्य कराया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता